पहले से भी ज्यादा भ्रष्ट हैं नये किंगमेकर : नंदकुमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2017 4:21 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : डिप्टी मेयर के कार्यभार संभालने के साथ ही निगम का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. मेयर के प्रत्याशी रहे नंदू बाबू ने तो मंच से दस सालों तक निगम की राजनीति में सक्रिय रहनेवाले और खुद को किंगमेकर कहने वाले नेता जी को तो सीधे-सीधे निशाने पर रखा. कहा कि दस सालों तक […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : डिप्टी मेयर के कार्यभार संभालने के साथ ही निगम का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. मेयर के प्रत्याशी रहे नंदू बाबू ने तो मंच से दस सालों तक निगम की राजनीति में सक्रिय रहनेवाले और खुद को किंगमेकर कहने वाले नेता जी को तो सीधे-सीधे निशाने पर रखा.
कहा कि दस सालों तक निगम को लूटा गया है.
जनता ने लूटने वाले से बचाया, तो अब उससे भी बड़े भ्रष्टों की टोली निगम में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, लेकिन हम, हमारे पार्षद और डिप्टी मेयर ऐसा नहीं होने देंगे.
निगम में बाहरी का प्रवेश पूरी तरह रोकना है. इसके लिए उन्हें जिस हद तक जाना होगा जाने के लिए तैयार हैं. नंदू बाबू ने कहा हमारे साथ जितने भी पार्षद है. वे सभी दिन में वोट देने वाले हैं. मेयर जो चुने गये हैं. उनके साथ रात में वोट देनेवाले पार्षद हैं. मेयर हैंड फ्री होकर शहर का विकास करेंगे तो हम सब उनका साथ देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




