Bank Loot in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में बैंक से 10 लाख की लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस
लूट के बाद जांच करते अधिकारी
Bank Loot in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने दोपहर 2:30 बजे ग्रामीण बैंक से 10 लाख रुपया लूट लिया. पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच कर रही है.
Bank Loot in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिला में स्थित एक ग्रामीण बैंक से सोमवार को 10 लाख रुपए की लूट हुई है. शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि हथियार लैस 3 अपराधी दोपहर 2:30 बजे बैंक आये और वारदात को दे गए. अपराधियों ने बैंक में घुसते ही बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और कैश के बारे में पूछा. नहीं बताने पर उनके साथ मारपीट भी की.
आपके शहर में
जानकारी नहीं देने पर थप्पड़ मारा
अपराधियों ने ग्रामीण बैंक में घुसकर स्टाफ से कैश की जानकारी मांगा. जानकारी नहीं देने पर बदमाशों ने बैंक स्टाफ को थप्पड़ मारे. इसके बाद गन पॉइंट पर अपराधी लॉकर से 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए. यह घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ की है.
पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
ग्रामीण बैंक में हुई लूट की सूचना पर वरीय अधिकारी और गायघाट थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह बड़ी संख्या में दल-बल के साथ पहुंचे. टीम घटनास्थल और आसपास के लगे कैमरों को खंगाल रही है. पुलिस अधिकारी उमाकांत सिंह ने बताया कि 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्रामीण बैंक से लूट की है. लूट के बाद वो जिस तरफ अपराधी भागे हैं, उधर भी छापेमारी चल रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: 9 और 10 जुलाई को बिहार के 17 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए