स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमई तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
AI जेनरेटेड फोटो
Muzaffarpur Girls Missing Case: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से स्कूल जाने निकलीं दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं. परिजनों ने एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
Muzaffarpur Girls Missing Case: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र से स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं. देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों में हड़कंप मच गया. परिवार ने एक युवक पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा
सुबह साइकिल से निकलीं, लेकिन स्कूल पहुंचीं ही नहीं
जानकारी के अनुसार बेला पचगछिया निवासी विनोद चौधरी की 15 वर्षीय पुत्री अनीशा कुमारी बुधवार सुबह अपनी 14 वर्षीय सहेली लक्ष्मी कुमारी के साथ साइकिल से द्रोणपुर स्थित विद्यालय के लिए निकली थी.
शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला.
अगले दिन खुला बड़ा राज
गुरुवार को परिजन जब विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दोनों छात्राएं उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थीं.
यह जानकारी मिलते ही परिवार की चिंता और बढ़ गई. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस का दरवाजा खटखटाया.
परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
पीड़ित पिता ने अहियापुर थाना में दिए आवेदन में एक युवक पर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है.
पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
तकनीकी जांच के सहारे तलाश में जुटी पुलिस
अहियापुर थाना पुलिस छात्राओं की सकुशल बरामदगी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.
पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों छात्राओं का पता लगाने में जुटी है.
फिलहाल दोनों छात्राओं की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए