Video : 'सौगात-ए-मोदी' में नहीं मिला अच्छा तोहफा तो भड़की मुस्लिम महिला, फाड़ा PM मोदी का फोटो, देखें वीडियो

Published by :Prashant Tiwari
Published at :27 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी का फोटो फाड़ती मुस्लिम महिला
पीएम मोदी का फोटो फाड़ती मुस्लिम महिला

Video : 'सौगात-ए-मोदी' में अच्छा सामान न मिलने से नाराज मुस्लिम महिला ने मीडिया के सामने ही पीएम मोदी का फोटो फाड़ दिया और कहा कि इन लोगों ने हमें ठग लिया.

विज्ञापन

Video : ईद के मौके पर बिहार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोगों के बीच ‘सौगात-ए-मोदी’ किट का वितरण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम महिला ये किट लेने के लिए समारोह स्थल पर पहुंची थी. लेकिन किट में अच्छा तोहफा न होने से वह नाराज हो गई और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. इतना ही नहीं महिला ने तो पीएम मोदी के फोटो को भी फाड़ दिया. महिला का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

कुछ नहीं मिला ठग लिया : मुस्लिम महिला

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मुस्लिम महिला दावा कर रही है कि उसे ‘सौगात-ए-मोदी’ का किट नहीं मिला है. वह सुबह 10 बजे से लाइन में खड़ी थी. हालांकि वह यह भी दावा कर रही है कि जिन्हें किट मिला है उनमें 100 ग्राम चीनी और सेवई के अलावा कुछ नहीं है. महिला इस कदर नाराज है कि उसने पीएम मोदी का फोटो फाड़ दिया.

लोगों ने किया तोड़फोड़

वहीं, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि जिस जगह पर ‘सौगात-ए-मोदी’ का वितरण हो रहा था, वहां कुछ लोगों ने किट न मिलने से तोड़फोड़ किया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वितरण के लिए लगाए गए टेबल को लोगों ने तोड़ दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या है ‘सौगात-ए-मोदी’ योजना?

बीजेपी ने मंगलवार को देशभर में आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवारों के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. ईद से पहले चलाया जा रहा यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है.  दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में शुरू हुई इस योजना का मकसद गरीब मुस्लिम परिवारों को खास ईद किट वितरित करना है. इस अभियान के तहत देशभर में करीब 32 लाख लोगों को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई गई है. इस ईद किट में सूखे मेवे, बेसन, सूजी, सेवई और चीनी जैसे खाद्य पदार्थ दिए जा रहे हैं. इसके अलावा, पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और महिलाओं को सूट का कपड़ा भी दिया जा रहा है. बीजेपी के इस खास ईद किट की कीमत 500 से 600 रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें : बिहार के लोगों को रेलवे ने दी स्पेशल वंदे भारत की सौगात, अब लखनऊ जाना हुआ और आसान

इसे भी पढ़ें : गिफ्ट में स्कॉर्पियों दूंगी, बस मेरे पति को मार डालो, महिला ने बहन के देवर को दिया ऑफर 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन