ePaper

बिहार के लोगों को रेलवे ने दी स्पेशल वंदे भारत की सौगात, अब लखनऊ जाना हुआ और आसान

Updated at : 27 Mar 2025 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के लोगों को रेलवे ने दी स्पेशल वंदे भारत की सौगात, अब लखनऊ जाना हुआ और आसान

बिहार : उत्तर रेलवे ने बताया है कि लखनऊ और छपरा के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी.

विज्ञापन

बिहार के बहुत सारे लोग बगल के राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं. त्यौहार और शादियों के समय में इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों में सीट नहीं मिल पाती है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने बिहार के लोगों को स्पेशल वंदे भारत ट्रेन का सौगात दिया है. रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन  27 मार्च 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक चलेगी. 

जानें रूट-टाइमिंग और  

रेलवे की तरफ से बताया गया है कि यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी. गाड़ी नंबर 02269 बिहार के छपरा से रात 11 बजे (23:00) खुलेगी और सुरेमनपुर, गाजीपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन, सुल्तानपुर होते हुए सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर लखनऊ पहुंच जाएगी. वहीं, वापसी में यह गाड़ी ट्रेन नंबर 02270 बनकर  लखनऊ जंक्शन से  दोपहर 2 बजकर 15 मिनट (14:15) पर खुलेगी और रात 9 बजकर 30 मिनट (21:30) पर छपरा जंक्शन पहुंच जाएगी. 

वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन

27 चक्कर लगाएगी यह ट्रेन

उत्तर रेलवे ने बताया है कि लखनऊ और छपरा के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी. इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी. रेलवे ने इस बारे में जानकारी दे दी है और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इस दौरान यह ट्रेन कुल 27 चक्कर लगाएगी. इस नई स्पेशल वंदे भारत ट्रेन में दो तरह की सीटें होंगी. चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार. चेयर कार सामान्य सीटों वाली होगी, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार थोड़ी आरामदायक और महंगी होगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इतना होगा किराया

अगर आप लखनऊ से छपरा के लिए चेयर कार में यात्रा करते हैं, तो आपको 1780 रुपये किराया देना होगा. वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने के लिए आपको 3125 रुपये देने होंगे. यह जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई है. बता दें कि रेलवे बोर्ड ने हाल ही में एक नियम में बदलाव किया है. अब वंदे भारत ट्रेन के यात्री टिकट बुक करते समय अगर भोजन का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो वे ट्रेन में भी भोजन खरीद सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस शहर में अभी से सताने लगी पानी की चिंता, एक माह में 10 फुट नीचे गिरा वाटर लेयर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन