बेगूसराय में एक और हत्या, मछली कारोबारी के सिर में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अपराधियों ने मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बेगूसराय. बिहार में बेगूसराय में हत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन जिले में किसी न किसी की हत्या हो रही है. जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के छौड़ाही पथ की है. बुधवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मछली मारने गए युवक की हत्या
मृतक की पहचान करोड़ गांव निवासी बटोही सहनी के करीब 30 वर्षीय पुत्र अमीर सहनी के रूप में हुई है. अमीर सामान्य दिनों की तरह बुधवार भी कवर मछली मारने के लिए जा रहा था, तभी चेरिया बरियारपुर छौराही सड़क के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसके साइकिल में ठोकर मारी और फिर उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन को दी गई, जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं.
जमीन विवाद हो सकता है हत्या कारण
अमीर के भाई शंकर कुमार ने बताया कि रास्ते के जमीन के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है. उनकी जमीन के पास में एक जमीन बिक्री की थी, जिसे वो लोग लेने वाले थे, पर पैसा नहीं होने पर वो जमीन नहीं लिखा पाए और उस जमीन को सोमवार को दूसरे लोगों ने लिखा लिया. उसी जमीन के पास कुछ एक्स्ट्रा जमीन थी.उसने कहा कि जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोग अपना हक जताने लगे और घर पर आकर उन्होंने धमकी भी दी थी. इसी सिलसिले में गांव के ही बिहारी तांती ने अपने कई लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.
Also Read: बेगूसराय में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव
अमीर का था आपराधिक इतिहास
इस पूरे मामले को लेकर मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि मछली मारने जा रहे युवक की हत्या की गई है. जमीन विवाद का मामला सामने आ रहा है. परिजन गांव के ही लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. मृतक का अपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और मृतक की क्षतिग्रस्त साइकिल बरामद की है. फिलहाल पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




