पटना नगर निगम का ये कैसा चकाचक अभियान, खुद ही सड़कों पर कर रखा है अतिक्रमण

Updated at : 12 Jun 2023 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना नगर निगम का ये कैसा चकाचक अभियान, खुद ही सड़कों पर कर रखा है अतिक्रमण

पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में कार्यालय के समीप ही सड़कों को अतिक्रमण कर वहां सामान रख दिया गया है. पिछले कई दिनों से सामान ऐसे ही पड़ा है. नगर निगम की ओर से उसे हटाया नहीं जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

पटना नगर निगम शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करता है. अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ अभियान चला कर जुर्माना वसूल करने के साथ सामान जब्त कर वाले निगम ने खुद ही सड़कों पर अतिक्रमण कर रखा है. सड़कों पर अतिक्रमण करने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. ट्रैफिक जाम की समस्या होती है.

undefined

नगर निगम ने फुटपाथ पर भी कब्जा कर लोगों को पैदल चलने के लिए जगह नहीं छोड़ी है. पटना नगर निगम के कंकड़बाग अंचल में कार्यालय के समीप ही सड़कों को अतिक्रमण कर वहां सामान रख दिया गया है. पिछले कई दिनों से सामान ऐसे ही पड़ा है. नगर निगम की ओर से उसे हटाया नहीं जा रहा है.

undefined

जानकारों के अनुसार सफाई के लिए पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे चकाचक अभियान को लेकर जहां-तहां से लोहे का सामान लाकर वहां रखा गया है. इससे सड़क के आधे हिस्सा में अतिक्रमण हो गया है. साथ ही इसकी वजह से ट्रैफिक में भी समस्या हो रही है.

undefined

नूतन राजधानी अंचल कार्यालय के बगल में बने फुटपाथ पर भी सामान रख कर अतिक्रमण किया गया है. इससे पैदल चलने वाले को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सामानों को रखे जाने से खराब लग रहा है. यही स्थिति एएन कॉलेज पानी टंकी के पास डंपिंग यार्ड की भी है.

undefined

शहर के बोरिंग रोड जैसे रिहायशी इलाके में डंपिंग यार्ड बनाये जाने से जमा कचरा से निकलने वाले दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान है. डंपिंग यार्ड को हटाने के लिए नगर आयुक्त से बार-बार आग्रह करने पर भी समाधान नहीं निकल रहा है. डंपिंग यार्ड में सामान रखने से आधा समान सड़क पर बिखरा है. इस वजह से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन