जमीन विवाद में युवक ने खाया जहर, सदर अस्पताल में भर्ती
Author Birendra kumar sing
Updated:
विज्ञापन

पत्नी ने जमीनी विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना को घटना की वजह बताया है
विज्ञापन
– पारिवारिक विवाद के बाद उठाया कदम, पत्नी ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
मुंगेर.
जमालपुर थाना क्षेत्र के मसोमात तालाब के पास शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने से इलाके में हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर करता है मजदूरी
जानकारी के अनुसार अजीत पंडित अपने माता-पिता से अलग रहता है और दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है. करीब दो माह पहले वह घर लौटा था और अपने हिस्से की जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहा था. उसकी पत्नी फिलहाल बच्चों के साथ लखीसराय जिले के उरैन स्थित मायके में रह रही थी. बताया जाता है कि शनिवार को अजीत अपने निर्माणाधीन मकान की सेंटरिंग खुलवा रहा था. इसी दौरान उसका माता-पिता और भाइयों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. जहर खाने के बाद उसने फोन कर अपनी पत्नी को घटना की जानकारी दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंचे. पत्नी ने जमीनी विवाद और पारिवारिक प्रताड़ना को घटना की वजह बताया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










