विक्रमशिला एक्सप्रेस व बांका इंटरसिटी को किया रीशेड्यूल्ड

रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा
जमालपुर. मालदा डिवीजन के जमालपुर-किऊल रेलखंड पर गुरुवार को ब्लॉक लिये जाने के कारण भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस व बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रीशेड्यूल्ड किया गया. बताया गया कि धरहरा और दशरथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच अपराह्न 12:50 बजे से 15:50 बजे तक अप लाइन पर ब्लॉक लिया गया था. जबकि जमालपुर में ट्रैक मशीन वर्क को लेकर अपराह्न 12:30 बजे से 15:30 बजे तक ब्लॉक लिया गया था. इसके कारण ट्रेन परिचालन प्रभावित हुआ. बताया गया की 12367 अप भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भागलपुर से उसके निर्धारित समय अपराह्न 12:00 बजे के बजाय 13:35 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया था. जो जमालपुर अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:04 बजे के बजाय 14:55 बजे पहुंची. इसके बाद ट्रेन को ब्लॉक के कारण जमालपुर में ही लगभग डेढ़ घंटे तक रोक रखा गया. ट्रेन 16:45 बजे धरहरा पहुंची. वहीं 13241 अप बांका-राजेंद्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी ब्लॉक के कारण एक घंटा 45 मिनट के लिए रीशेड्यूल किया गया था. ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित समय सुबह 8:45 बजे के बजाय बांका से पूर्वाह्न 10:35 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई, जो अपने निर्धारित समय अपराह्न 12:00 बजे के बजाय 14:44 बजे जमालपुर पहुंची. वहीं ब्लॉक के कारण ट्रेन जमालपुर में लगभग 1 घंटे 45 मिनट तक रुकी रही. इसके कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




