टाउन क्लब मुंगेर ने सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब को ट्राइब्रेकर में हराया

Updated:
विज्ञापन

. सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब नौवागढी व समाजिक मंच नौवागढी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढी के मैदान में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया

विज्ञापन

उच्च विद्यालय नौवागढी के मैदान में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला

मुंगेर

. सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब नौवागढी व समाजिक मंच नौवागढी के तत्वावधान में उच्च विद्यालय नौवागढी के मैदान में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. इसमें टाउन क्लब मुंगेर ने सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब को ट्राइब्रेकर में 5-4 से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. मुख्य अतिथि छत्रपति शिवाजी महासंघ के जिला सचिव लटोरी मंडल व समाजसेविका तनुजा मंडल ने मैदान जाकर दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मार कर मैच का शुभारंभ किया. खेल प्रारंभ होते ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेलना शुरू किया और एक दूसरे पर गोल करने का भरपूर प्रयास किया. जैसे-जैसे समय बीतता गया और वैसे-वैसे खिलाड़ी गोल करने के लिए आक्रमक खेलना शुरू किया. लेकिन खेल के अंत तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया और गोल रहित बराबरी पर मैच समाप्त हुआ. खेल का फैसला ट्राइब्रेकर से हुआ. जिसमें टाउन क्लब की टीम 5-4 से मैच जीत लिया. अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को कप प्रदान किया. निर्णायक की भूमिका में रंजीत कुमार, मनीष कुमार, नीतीश कुमार व बबलू मंडल व उद्घोषक की भूमिका महमूद आलम एवं प्रीतम कुमार शामिल थे. मौके पर सागर सानू, संजय मंडल, धर्मेन्द्र, शैलेन्द्र, कार्तिक, बप्पी, गगन, सर्वेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन