स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 35,481 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 16 Sep 2025 6:01 PM

विज्ञापन

कला संकाय में 30,145, विज्ञान संकाय में 4,982 तथा वाणिज्य संकाय में 354 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन

– 20 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों के लिए 3 सितंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ की है. जिसमें अबतक कुल 35,481 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिए सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया है.

बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में उक्त सत्र में नामांकन ले चुके विद्यार्थियों को 3 से 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था. जिसे अब 20 सितंबर तक के लिए विस्तारित कर दिया गया है. इस दौरान नामांकन ले चुके विद्यार्थी, अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन के पश्चात 600 रुपये का शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 35,481 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 30,145, विज्ञान संकाय में 4,982 तथा वाणिज्य संकाय में 354 विद्यार्थियों ने अबतक रजिस्ट्रेशन कराया है.

—————————————-

बॉक्स

——————————————

18 और 19 को नामांकन का अंतिम मौका

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में पूर्व में 8 से 15 सितंबर तक नये आवेदन के साथ रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन का समय दिया था. जिसकी तिथि समाप्त हो चुकी है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिए 18 और 19 सितंबर को दो दिनों का अतिरिक्त समय दिया गया है. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी सीट बुक करने के बाद दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 38,830 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 32,866, विज्ञान संकाय में 5,567 तथा वाणिज्य संकाय में 397 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन