35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jun 2024 10:54 PM

विज्ञापन

अवैध शराब बिक्री व निर्माण के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर. अवैध शराब बिक्री व निर्माण के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही शराब डिलिवरी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है. पुलिस ने गोबड्डा गांव से दो व राजगंज से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते खड़गपुर के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के राजगंज गांव में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है. इसी सूचना पर राजगंज गांव में छापेमारी की गयी तो एक तस्कर को शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया. मौके से एक प्लास्टिक का थैला भी बरामद किया गया. जिसके अंदर से 25 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम राजेश कुमार बताया, जो राजगंज गांव निवासी सौदागर साह का पुत्र है. थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश कुमार को पूर्व में भी 88 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. इधर, शामपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के गोवड्डा गांव में छापेमारी कर दो शराब तस्करों को दस लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही उसके बाइक को भी जब्त किया गया. इस संबंध में शामपुर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गोवड्डा गांव में दो तस्कर शराब की डिलिवरी देने वाला है. इसी सूचना पर पुलिस गोवड्डा गांव में छापेमारी की तो वहां दो तस्करों को दस लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर पंकज कुमार एवं विशाल कुमार दोनों थाना क्षेत्र के गौरा गांव का रहने वाला है. सभी गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन