तीन चिकित्सकों का हुआ प्रमोशन के बाद स्थानांतरण
दो चिकित्सकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया गया है.
मुंगेर जिले के नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत तीन चिकित्सकों को अब स्वास्थ्य विभाग ने प्रमोशन देकर स्थायी चिकित्सक बनाया है. हलांकि तीनों चिकित्सकों का स्थानांतरण भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर दिया गया है. जिसमें एक चिकित्सक को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है. जबकि दो चिकित्सकों को जिले के ही एक प्रखंड से स्थानांतरित कर दूसरे प्रखंड में भेजा गया है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि सदर अस्पताल में कार्यरत स्क्रीन रोग विशेषज्ञ सह सर्जन डॉ नीतीश राज का स्थानांतरण लखीसराय जिला में किया गया है. जबकि हाल में सदर अस्पताल में नियुक्त एनएचएम के सामान्य सर्जन डॉ निलेश को प्रमोशन देते हुये उनका स्थानांतरण अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में किया गया है. वही अनुमंडल अस्पताल, तारापुर में नियुक्त और वर्तमान में सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ स्मृति सिंह का स्थानांतरण सदर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जिले को तीन नये चिकित्सक भी दिये गये हैं. जिसमें एक सर्जन भी शामिल है. हलांकि जिन दो चिकित्सकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया गया है. उन्हें भी अपने संबंधित स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए