जुलाई माह में शुरू होगा परीक्षाओं का सिलसिला

Updated at : 27 Jun 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई माह से स्नातक सहित पीजी व अन्य सत्रों के लिये परीक्षाओं का संचालन प्रारंभ करेगा.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई माह से स्नातक सहित पीजी व अन्य सत्रों के लिये परीक्षाओं का संचालन प्रारंभ करेगा. जिसकी तैयारियों में विश्वविद्यालय प्रशासन जुटा है. एक ओर जहां एक जुलाई से विश्वविद्यालय द्वारा एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षाएं आरंभ की जा रही है. वहीं 15 जुलाई तक सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 तथा बैकलॉग की परीक्षा संचालित होगी. हालांकि एमयू प्रशासन उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग की परीक्षा अलग-अलग संचालित कर सकता है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय प्रशासन जुलाई माह के आरंभ में ही सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगा. जबकि जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में उक्त सत्र के लिये परीक्षा भी आयोजित की जायेगी. इतना ही नहीं जुलाई माह के अंत तक एमयू अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये भी परीक्षा आयोजित करेगा. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय सभी सत्रों की परीक्षा संचालित करने की तैयारी कर रहा है. जल्द ही परीक्षाओं से संबंधित सभी सूचनाएं जारी की जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन