डीएम के सख्ती के बाद विभाग से उठने लगी करोड़ों की योजनाओं का शिलापट, योजना स्थल पर मिलेंगी जगह

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 13 Feb 2026 6:53 PM

विज्ञापन

डीएम निखिल धनराज के सख्ती के बाद विकास विभाग में धूल फांक रहा करोड़ों की योजनाओं का शिलापट संबंधित विभाग योजना स्थल पर लगाने के लिए ले जाने लगी है.

विज्ञापन

प्रभात खबर के खबर का असर

– प्रभात खबर ने 11 फरवरी के अंक में प्रकाशित किया था खबर, डीएम ने लिया संज्ञान तो विभाग की टूटी नींद, ले जाया जाने लगा शिलापट

मुंगेर. डीएम निखिल धनराज के सख्ती के बाद विकास विभाग में धूल फांक रहा करोड़ों की योजनाओं का शिलापट संबंधित विभाग योजना स्थल पर लगाने के लिए ले जाने लगी है. जो उद्घाटन और शिलान्यास से जुड़ा हुआ है और लंबे समय से विकास भवन में योजना स्थल पर लगने के इंतजार में धूल फांक रहा था. शुक्रवार को भी जिला अल्पसंख्यक विभाग के कर्मी शिलापट को ढूंढ़ कर ले जाते दिखे.

डीएम के सख्ती के बाद विभाग की टूटी नींद, उठने लगा शिलापट

प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम निखिल धनराज ने उस पर संज्ञान लेते हुए 12 फरवरी को शिलापट से जुड़े विभागों को एक पत्र भेजा. जो नगर निगम के नगर आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सीएस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीएओ, डीईओ, पुलिस भवन निर्माण विभाग, नगर परिषद जमालपुर ग्रामीण कार्य विभाग सहित कुल 24 विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता के नाम थे. इसमें डीएम ने कहा है कि मुख्यमंत्री के तारापुर भ्रमण, प्रगति यात्रा 2025, डेयरी प्लांट जमालपुर के उद्घाटन के दौरान शिलान्यास व उद्घाटन से संबंधित शिलापट का निर्माण कराया गया था. संबंधित फर्म द्वारा शिलापट तैयार कर विकास भवन में उपलब्ध करा दिया है. बार-बार दूरभाष पर निर्देश दिये जाने के बावजूद भी आपके द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजना का शिलापट का उठाव नहीं किया जा रहा है, जो खेदजनक है. पत्र के साथ विभागवार शिलापट की संख्यात्मक प्रतिवेदन संलग्न करते हुए निर्देश दिया गया कि 14 फरवरी तक अपने-अपने विभाग से संबंधित शिलापट का उठाव विकास भवन मुंगेर से करते हुए संबंधित योजना स्थल पर उसे अधिष्ठापित कराना सुनिश्चित करे. पत्र में यह भी निर्देश दिया गया है कि संबंधित फर्म को उक्त शिलापट का भुगतान करना सुनिश्चित करें.

शुक्रवार को भी कई विभागों ने शिलापट का किया उठाव

डीएम के निर्देश के बाद विभाग लगातार विकास भवन में धूल फांक रहे करोड़ों की योजनाओं का शिलापट का उठाव करने लगे. बुधवार को जिला अल्पसंख्यक विभाग की क्लर्क अन्नु अपने सहयोगी के साथ विकास पहुंची थी. जो शिलापट को हटा-हटा कर अपने विभाग से जुड़े शिलापट की खोज की और उसका उठाव कर ले गयी. विदित हो कि इससे पहले ग्रामीण कार्य विभाग अपने विभाग से जुड़े कुल 26 शिलापट प्राप्त कर ले गये, जबकि भवन निर्माण विभाग भी विभाग से जुड़े दो शिलापट का उठाव कर विकास भवन से ले गये.

प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था खबर

प्रभात खबर ने इसे लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था. प्रभात खबर के 11 फरवरी के अंक में उदासीनता : सीएम से लेकर सांसद तक के नाम लिखे शिलापट योजना स्थल पर लगने का कर रहा इंतजार, धूल फांक रहा करोड़ों की योजनाओं के शिलापट स्वर्ण अक्षरों में अंकित है माननीयों के नाम हेडिंग से खबर प्रकाशित किया था. जिसके दूसरे ही दिन 12 फरवरी को डीएम ने खबर पर संज्ञान लेते हुए शिलापट से जुड़े 24 विभागों को पत्र भेज कर शिलापट उठाव करने और योजना स्थल पर लगाने का निर्देश जारी किया.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन