ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated at : 30 Sep 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम

कल्याणपुर रोड स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

बरियारपुर जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के कल्याणपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह डाउन मुजफ्फरपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर बरियारपुर बस्ती निवासी शिक्षक शंकर कुमार की मौत हो गई. घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि बरियारपुर बस्ती निवासी शंकर कुमार अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय कल्याण टोला में शिक्षक के पद पर कार्यरत था. उसका परिवार भागलपुर में रहता है और सोमवार की सुबह वह अपने परिवार से मिलने के लिए कल्याणपुर रोड स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद उसकी पत्नी रेणु देवी बरियारपुर पहुंची और दहाड़ मारकर रोने लगी. वे अपने पीछे दो पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गये. उसकी बड़ी पुत्री निशु प्रिया मेडिकल कॉलेज भाेपाल एवं छोटी बेटी निधि प्रिया एनआइटी पंजाब में पढ़ाई करती है. उसकी पत्नी भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है. सबसे छोटा पुत्र श्रेष्ठ कुमार प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन