बकलिंग और फ्रैक्चर से निबटने के लिए स्पेशल सेफ्टी ड्राइव शुरू
Author Rana gauri shan
Updated:
विज्ञापन

रेल सुरक्षा को लेकर पहल
विज्ञापन
जमालपुर. गर्मी में रेलवे ट्रैक फैलती है. इसके कारण बकलिंग और फ्रैक्चर की आशंका बनती है. इस प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए मालदा रेल मंडल ने अभी से ही परिचालन और सुरक्षा विभाग के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है. इसी को देखते हुए जमालपुर में इंजीनियरिंग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज गर्मी की संभावना को देखते हुए मशीन के साथ में पावर को इस काम में लगाया गया है. इसके लिए एट व्हीलर टावर कार के साथ अन्य मशीनरी और ट्रैकमैन द्वारा बुधवार को जमालपुर स्टेशन के निकट ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया गया. इस दौरान पटरियाें में आने वाले सूक्ष्म बदलाव और ओवरहेड बिजली तार तथा ट्रैक के एलाइनमेंट की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका का तलाश किया जाये और ऐसा होने के पहले वहां सब कुछ दुरुस्त कर दिया जाये. जानकारी के अनुसार, जब तापमान अपने चरम पर पहुंच जाता है, तब रेल की पटरी के फैलने का जोखिम सबसे अधिक होता है. इस चुनौती से निबटने के लिए रेलवे ने हॉट वेदर पेट्रोलिंग शुरू की है. इसके तहत अपराह्न 12:00 बजे से संध्या 4:00 बजे के बीच जब सबसे अधिक गर्मी होती है. ट्रैकमैन पटरियाें पर पैदल चलकर एक-एक इंच की जांच करेंगे. बताया गया कि तेज गर्मी में लोहा फैलता है. जिसके कारण पटरी टेढ़ी हो सकती है. इस घटना को ही बकलिंग कहा जाता है. बकलिंग होने की स्थिति में ट्रेन पटरी पर से उतर सकती है और बड़े हादसे की आशंका होती है. ऐसे में पटरियों की देखरेख करने वाले स्टाफ की जिम्मेवारी बढ़ जाती है और इसके लिए ट्रैकमैन सहित गश्ती दल को आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है.बोले मंडल रेल प्रबंधक
इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल प्रशासन का मुख्य लक्ष्य यात्रियों की सुरक्षा और उनको बगैर देरी और डर के गंतव्य तक पहुंचना है. इसी को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राणा गौरी शंकर
राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










