मुंगेर की बेटी ने झारखंड के फुटबॉल टूर्नामेंट में दिखाया दम, फाइनल में बनायी जगह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Jan 2025 8:46 PM
झारखंड के गोड्डा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंगेर की महिला-11 टीम ने झारखंड को हराकर फाइनल में पहुंच गयी.
मुंगेर. झारखंड के गोड्डा में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंगेर की महिला-11 टीम ने झारखंड को हराकर फाइनल में पहुंच गयी. इसका फाइनल मैच 15 फरवरी को खेला जायेगा. मुंगेर टीम की इस उपलब्धी पर फुटबॉल संघ के पदधिकारी व खिलाड़ी ने खिलाड़ियों को बधाई दी. विदित हो कि मुंगेर की टीम पहला मैच मालदा बंगाल को 3-1 से पराजित किया. इस मैच में मुंगेर की ओर से मनीषा कुमारी ने दो गोलकर किया था. बेहतर खेल के लिए मनीषा कुमारी को मैन ऑफ द मैच दिया गया था. दूसरे मैच में झारखंड गोड्डा टीम के साथ सेमीफाइल मुंगेर की टीम ने खेला था. लेकन मैच गोल रहित बराबरी पर खत्म हुआ. जिसके बाद कमेटी के निर्णय पर यह मैच शनिवार को खेला गया. जिसमें मुंगेर टीम की दीपिका कुमारी ने एकमात्र गोल किया. जिसकी बदौलत मुंगेर टीम इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही. मुंगेर फुटबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण, सचिव भवेश कुमार, उपाध्यक्ष फकीरा यादव, पूर्वेंदु नारायण, राजेश कुमार पासवान, चुन्नू कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और फाइनल में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकमानाएं दीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










