सात नये चिकित्सकों ने होली से पहले विभिन्न स्वास्थ केंद्रों में दिया योगदान

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिविल सर्जन ने दी जानकारी

विज्ञापन

मुंगेर. स्वास्थ्य विभाग ने होली से पहले मुंगेर जिले में सात नये चिकित्सकों की नियुक्ति की है, जिसे विभाग द्वारा ही जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुक्त किया गया है. इन सभी चिकित्सकों ने सिविल सर्जन कार्यालय में अपना योगदान समर्पित किया है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि बीते दिनों विभाग ने मुंगेर को सात नये चिकित्सक दिये हैं. इसमें एक सर्जन, एक गाइनोकोलॉजिस्ट सहित सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी हैं. सभी चिकित्सकों ने योगदान दे दिया है, जिन्हें जल्द से जल्द अपने संबंधित स्वास्थ्य केंद्र में कार्यभार लेने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलबिहमा में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ऋषिकांत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर प्रखंड में गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ स्मृति सिंह, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निधि, एपीएचसी, गढ़ीरामपुर में डॉरू आदित्य विमल, अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में सर्जन डॉ नीलेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरहरा में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निखिल कुमार तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बंगलवा में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ मीनू ने योगदान दिया गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल में बीते दिनों छह चिकित्सकों के चले जाने से उनकी कमी हो गयी है. इससे विभाग को अवगत कराया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन