आरएसके हाई स्कूल निर्माण स्थल से शटरिंग सामग्री चोरी, संवेदक ने थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आरएसके उच्च विद्यालय का निर्माणाधीन चारदीवारी | Prabhat Khabar Network

हवेली खड़गपुर के आरएसके हाई स्कूल निर्माण स्थल से शटरिंग सामग्री चोरी होने के बाद संवेदक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नगर मुख्यालय स्थित आरएसके हाई स्कूल में निर्माणाधीन चारदीवारी कार्य के दौरान शटरिंग सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है. निर्माण कार्य के संवेदक सुरेंद्र कुमार ने हवेली खड़गपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच, चोरी गई सामग्री की बरामदगी एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.आवेदन के अनुसार आरएसके हाई स्कूल परिसर में चारदीवारी निर्माण कार्य पिछले एक सप्ताह से चल रहा है. बुधवार की रात पिलर ढलाई के लिए रखे गए 10 पीस शटरिंग फॉर्मा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए. घटना के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन चोरी के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद संवेदक ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर चोरी की घटना हुई, वह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने स्थित है. ऐसे संवेदनशील स्थान से चोरी की घटना होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कार्यालय के सामने से ही निर्माण सामग्री सुरक्षित नहीं रह पा रही है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है.

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों के दौरान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही चोरियों से आम नागरिकों और व्यवसायियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है.पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन