पीजी सेमेस्टर-1 व 3 के लिये परीक्षा फॉर्म भराने की प्रक्रिया आरंभ

Updated at : 07 Dec 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

पीजी सेमेस्टर-3 व सत्र 2022-24 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित तथा सत्र 2023-25 बैकलॉग सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 व सत्र 2022-24 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शनिवार से आरंभ कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के नियमित व बैकलॉग तथा पीजी सेमेस्टर-3 के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 7 दिसंबर से भराया जा रहा है. जिसमें बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 11 दिसंबर तक का समय दिया गया है. जबकि इसके बाद 12 और 13 दिसंबर को 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिना विलंब शुल्क के विद्यार्थियों को 500 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. जबकि 100 रूपये विलंब शुल्क के साथ 600 रूपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन