मातृभाषा का मान बढ़ाएं, संस्कृति की पहचान बचाएं... का दिया संदेश

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 23 Feb 2026 8:01 PM

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार को रामस्वार्थ कॉलेज, तारापुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (दक्षिण प्रांत, बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह पर निकली प्रभात फेरी, गोष्ठी का आयोजन

तारापुर. अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा सप्ताह के उपलक्ष्य में सोमवार को रामस्वार्थ कॉलेज, तारापुर एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (दक्षिण प्रांत, बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी निकाली गयी. जिसका नेतृत्व महाविद्यालय के संयोजक डॉ वसीम राजा ने किया. प्रभात फेरी महाविद्यालय परिसर से आरंभ होकर शहीद चौक और उर्दू चौक होते हुए पुनः कॉलेज परिसर पहुंची. रैली में एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुई और मातृभाषा के गौरव से जुड़े नारे लगाकर वातावरण को मातृ भाषामय बना दिया.

प्रभात फेरी के दौरान कैडेटों एवं छात्र-छात्राओं ने संदेश दिया कि मातृभाषा का मान बढ़ाएं, संस्कृति की पहचान बचाएं, अपनी भाषा, अपना स्वाभिमान इससे होगा सबका जीवन आसान, भाषा बचेगी तो पहचान बचेगी, ग्रामीण जीवन की शान बचेगी, हर भाषा अनमोल है, हर बोली अनोखी है, मातृभाषा में शिक्षा सशक्त भविष्य की नींव है. इसके उपरांत प्रभातफेरी महाविद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई, जहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में डॉ वसीम राजा ने कहा कि मातृभाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना की आधारशिला है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी भाषा पर गर्व करने और इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया. वहीं अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा समिति के सदस्य डॉ राकेश कुमार, डॉ जासीम राजा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ शशि शेखर सुमन, डॉ मृत्युंजय कुमार, आनंद कांदाचार्य, डॉ साकेत रवि एवं डॉ अमर कुमार, वरीय प्राध्यापिका डॉ जाकिया तस्लीम, डॉ पूर्णिमा गुप्ता, प्रधान लिपिक अरुण सिंह, पंकज गुप्ता, संतोष कुमार, चंदन कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभायी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन