एमयू के हिंदी विभाग में आरंभ होगी अंगिका विषय में पीजी की पढ़ाई

Published by : AMIT JHA Updated At : 19 Feb 2026 7:24 PM

विज्ञापन

मुंगेर विश्वविद्यालय में भी अब अंगिका विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई हाेगी. इसके लिए विवि ने बड़ा निर्णय लेते हुए अंगिका विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग खोलने की अधिसूचना जारी की है

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय में भी अब अंगिका विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई हाेगी. इसके लिए विवि ने बड़ा निर्णय लेते हुए अंगिका विषय में स्नातकोत्तर (पीजी) विभाग खोलने की अधिसूचना जारी की है. गुरुवार को कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने पूर्ववर्ती व वर्तमान अंगिका छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ विभुरंजन व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के समक्ष आधिकारिक अधिसूचना की प्रति सौंपी. जिसमें हिंदी पीजी विभाग में ही अंगिका विषय में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने को कहा गया है.

समिति अध्यक्ष ने कहा कि अंगिका भाषा अंग प्रदेश की मातृभाषा है. इसकी पढ़ाई टीएमबीयू, भागलपुर में हो रही है. जबकि मुंगेर विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई के लिए 2025 के एकेडमिक काउंसिल, सिंडिकेट एवं सीनेट बैठक में प्रस्ताव को पारित किया गया. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार विश्वविद्यालय में अंगिका की पढ़ाई आरंभ करने की मांग की जा रही थी. अभाविप नेता अनुराग कुमार और प्रिंस कुमार ने कहा कि अंगिका भाषा के संरक्षण, संवर्धन और अकादमिक विकास को लेकर विद्यार्थी परिषद लगातार आंदोलन और ज्ञापन विश्वविद्यालय को सौंपती रही थी. साथ ही परिषद के प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात कर अंगिका विषय में स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू करने की मांग की थी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए अंगिका पीजी विभाग की अधिसूचना जारी की. उन्होंने कहा विश्वविद्यालय का यह निर्णय अंगिका भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

हिंदी पीजी विभाग में होगी अंगिका की पढ़ाई

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विद्वत व अभिषद् परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय में अंगिका विषय में पीजी की पढ़ाई आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है. जिसका संचालन पीजी हिंदी विभाग में आरंभ करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन