पीजी सेमेस्टर-3 परीक्षा के सातवें दिन 12 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन

दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के पेपर सीसी-13 की परीक्षा ली गयी.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 जनवरी से चार केंद्रों पर आरंभ की है. जिसके सातवें दिन की परीक्षा मंगलवार को दो पालियों में ली गयी. जिसमें कुल 1,285 परीक्षार्थियों में 1,273 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित नहीं किया गया. बताया गया कि पीजी सेमेस्टर-3 की परीक्षा दो पालियों में ली गयी. जिसमें ग्रुप-ए में शामिल विषय गणित, जंतु विज्ञान, वणस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वाणिज्य के पेपर सीसी-13 की परीक्षा हुयी. इसमें कुल 507 परीक्षार्थियों में 502 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वही दूसरी पाली में ग्रुप-बी में शामिल विषय अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान के पेपर सीसी-13 की परीक्षा ली गयी. जिसमें कुल 778 परीक्षार्थियों में 771 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इधर अब बुधवार को आठवें दिन की परीक्षा को दो पालियों में होगी. जिसमें प्रथम पाली में ग्रुप-सी में शामिल विषय इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान के सीसी-13 की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप-डी में शामिल विषय हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत, समाजिक शास्त्र के पेपर सीसी-12 की परीक्षा ली जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन