ePaper

होली की तैयारी में जुटे लोग, रंग, गुलाल, पिचकारी व कपड़ों का सजा बाजार

Updated at : 25 Feb 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
होली की तैयारी में जुटे लोग, रंग, गुलाल, पिचकारी व कपड़ों का सजा बाजार

मिशाइल पिचकारी, ड्रैगेन पिचकारी तथा छोटा भीम व डोरीमॉल का काफी डिमांड है़

विज्ञापन

4 मार्च को मनाया जायेगा होली की त्योहार, तैयारी में जुटे लोग

मुंगेर

होली के त्योहार में अब महज एक सप्ताह शेष बचा है़. जिसके कारण होली की तैयारी को लेकर बाजार में रौनक आ गयी है़. विभिन्न दुकानों पर सजे कुर्ता-पायजामा इस बात का इजहार कर रहा है कि होली के त्योहार पर कपड़ों का डिमांड काफी बढ़ गया है़. वहीं रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोहने लगी है़. जिसमें मिशाइल पिचकारी, ड्रैगेन पिचकारी तथा छोटा भीम व डोरीमॉल का काफी डिमांड है़. हालांकि अभी तो खरीदारी की शुरुआत ही हुई है़. दो-तीन दिनों के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की संभावना जतायी जा रही.

होली को लेकर कपड़ों का बढ़ा डिमांड

एक ओर जहां रमजान का महिना चल रहा है, वहीं दुसरी ओर होली के त्योहार का समय नजदीक आ गया है़. हिंदु धर्मावलंबी इस त्योहार में अपने परिवार के हर सदस्यों के लिए नये कपड़े की खरीदारी करते हैं. इस त्योहार को अमीर-गरीब हर तबके के लोग खुशी-खुशी मनाते हैं. जिसमें नये कपड़ों का भी काफी महत्व होता है़. त्योहार के समीप आते ही दुकानों में कपड़ों का डिमांड काफी बढ़ गया है़. बाजार में छोटे से बड़े सभी उम्र के लोगों के अनुसार अलग-अलग डिजाइन का कुर्ता-पायजामा उपलब्ध है़. कपड़ा व्यावसायी मनोज कुमार ने बताया कि इस बार 200 से 4000 रुपये तक का कुर्ता-पायजामा बाजार में उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के लिए लोग कुर्ता-पायजामा, धोती सेट कुर्ता के अलावे टी शर्ट, शर्ट पैंट, शेरवानी, मोदी सूट, शॉट फ्रॉक, लांग फ्रॉक, कैफ्री सेट, जींस टॉप, लैगिन सेट, बाजीराव मस्तानी सूट, चूरीदार व पटियाला सूट सहित विभिन्न लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े मंगाये गये हैं.

मिशाइल, ड्रैगेन, छोटा भीम व डोरीमॉन पिचकारी का है डिमांड

होली का त्योहार हो और पिचकारी की बात नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता़. बाजार में अलग-अलग दुकानों पर रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोह रहा है़. वैसे तो गन पिचकारी, बैलून पिचकारी, पाइप पिचकारी, पेंसिल पिचकारी, मछली व वोडाफोन टैटू पिचकारी, टैंक पिचकारी सहित अन्य पिचकारी को व्यापक पैमाने पर बाजार में उतारा गया है़. किंतु इसके अलावे मिशाइल, ड्रैगेन, छोटा भीम व डोरीमॉन पिचकारी का डिमांड काफी है़. इसके अलावे विभिन्न प्रकार के मुखरे व अन्य सजावटी सामग्रियों से भी दुकानें सज गयी है.

विभिन्न पिचकारियों का रेट

पिचकारी कीमत

मिशाइल 80-200 रुपये

टैंक 100- 150 रुपये

डोरीमॉन 100- 125 रुपये

छोटा भीम 100- 125 रुपये

ड्रैगेन 100- 200 रुपये

पाइप 30- 200 रुपये

गन 30- 70 रुपये

बैलून 50- 60 रुपये

पेंसिल 30- 50 रुपये

मछली 50- 80 रुपये

वोडाफोन टैटू 60- 80 रुपये

——————————————

सजावटी सामग्रियों का रेट

सामान कीमत

मलिंगा बाल 100- 125 रुपये

लड़कियों का बाल 100- 150 रुपये

लेडिज लांग हेयर 200- 250 रुपये

दाढ़ी- मूछ 30- 50 रुपये

मुखौटा 10- 100 रुपये

लाइट चश्मा 100- 150 रुपये

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन