स्नातक सेमेस्टर-एक में कल से होगा दोबारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन

Updated:
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-एक में कल से होगा दोबारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन

मुंगेर विश्वविद्वालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिए नये आवेदन की प्रक्रिया के बाद सोमवार से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्वालय के सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-एक में नामांकन के लिए नये आवेदन की प्रक्रिया के बाद सोमवार से ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी. जिसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में आवेदन करने के बाद अबतक नामांकन नहीं ले पाये हैं या वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा नया आवेदन किया गया है. वैसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सीट बुक करते हुये नामांकन ले सकते हैं. वहीं सीट बुक करने के बाद विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त वैसे विद्यार्थी, जिनके द्वारा पूर्व में जीरो पेमेंट को वेरिफाइ नहीं किया गया था. वैसे विद्यार्थी भी सीट बुक करते हुये नामांकन ले सकते हैं. वहीं जीरो पेमेंट को वेरिफाइ नहीं करने पर उनका नामांकन रद्द माना जायेगा. ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 10 सितंबर तक का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन