स्नातक सेमेस्टर-1 : आज अपलोड होगा कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या, 28 जून से ऑन-द-स्पॉट नामांकन

Updated at : 26 Jun 2024 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 : आज अपलोड होगा कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या, 28 जून से ऑन-द-स्पॉट नामांकन

तीसरे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया संपन्न

विज्ञापन

तीसरे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 24 जून से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. इसकी अंतिम तिथि 26 जून बुधवार को समाप्त हो गयी. वहीं अब गुरुवार 27 जून को विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों की सूची को वेबसाइट पर अपडेट किया जायेगा, जबकि 28 जून शुक्रवार से उक्त सत्र के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को नये आवेदन के लिये भी मौका दिया जायेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा गुरुवार को वेबसाइट पर कॉलेजों में विषयवार रिक्त सीटों की सूची को अपडेट किया जायेगा. इसके बाद 28 जून से उक्त सत्र के लिये पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसके लिये विद्यार्थियों को 29 जून तक का समय दिया जायेगा. हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर ऑन-द-स्पॉट के लिये तिथि को विस्तारित करने पर विचार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया के दौरान पूर्व में नामांकन के लिये आवेदन करने से वंचित विद्यार्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जायेगा. ऐसे विद्यार्थी नया आवेदन करते हुये कॉलेज में रिक्त सीट को लॉक कर नामांकन ले पायेंगे. डीएसडब्लू ने बताया कि ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है.

अबतक कुल 24,011 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर तीसरी मैरिट लिस्ट में चयनित करीब 1 हजार विद्यार्थियों के लिये 24 से 26 जून के बीच नामांकन प्रक्रिया संचालित की गयी थी. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. वहीं उक्त सत्र में पूर्व के दो मैरिट लिस्ट तथा तीसरे मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 24,011 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 20,052, विज्ञान संकाय में 3,662 तथा वाणिज्य संकाय में अबतक कुल 297 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन