एलएलबी की रिक्त 10 सीटों पर सात अक्तूबर से दोबारा ऑन द स्पॉट नामांकन

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 27 Sep 2025 6:33 PM

विज्ञापन

विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 की रिक्त 10 सीटों पर नामांकन के लिए सात अक्तूबर से दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 की रिक्त 10 सीटों पर नामांकन के लिए सात अक्तूबर से दोबारा पोर्टल खोला जा रहा है. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने शनिवार को सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार उक्त सत्र के रिक्त सीटों पर सात अक्तूबर से ऑन द स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिए 10 अक्तूबर तक का समय दिया जायेगा. वहीं ऑन द स्पॉट प्रक्रिया के तहत आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को पहले डैस बोर्ड पर उपलब्ध सीटों को लॉक करना होगा, जिसके बाद विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए साक्षात्कार में शामिल होंगे. साक्षात्कार के बाद विद्यार्थी नामांकन शुल्क जमा करेंगे. वहीं सीट बुक करने के 24 घंटे के अंदर नामांकन नहीं होने पर उक्त सीट पर विद्यार्थी का दावा स्वत: समाप्त हो जायेगा. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि उक्त सत्र में अबतक दो मेरिट लिस्ट सहित 23 से 26 सितंबर तक संचालित ऑन द स्पॉट प्रक्रिया में कुल 180 सीटों पर 170 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं सात अक्तूबर से शेष रिक्त बचे 10 सीटों पर ऑन द स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन