स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

Updated at : 21 Jun 2024 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त

24 जून को विश्वविद्यालय खुलने पर जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट

विज्ञापन

24 जून को विश्वविद्यालय खुलने पर जारी होगी तीसरी मैरिट लिस्ट. प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जून से ही सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी थी. जिसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गयी. वहीं अंतिम तिथि तक उक्त सत्र में पहली व दूसरी मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 33,396 विद्यार्थियों में कुल 23,136 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं अब दो दिनों के अवकाश के बाद 24 जून सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. बता दें कि एमयू द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये पहले मैरिट लिस्ट में कुल 28,277 तथा दूसरे मैरिट लिस्ट में कुल 5,119 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इसमें पहले मैरिट लिस्ट के लिये 13 जून तक तथा दूसरे मैरिट लिस्ट के लिये 21 जून तक नामांकन का समय दिया गया था. इसमें दोनों मैरिट लिस्ट को मिलाकर अंतिम तिथि तक कुल 23,136 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 19,120, विज्ञान संकाय में 3,629 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 297 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इधर, अब एमयू मुख्यालय व कॉलेजों में शनिवार तथा रविवार को अवकाश रहेगा. जिसके बाद 24 जून को एमयू मुख्यालय व कॉलेज खुलेंगे. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिससे संबंधित सूचना विद्यार्थियों को जल्द ही दे दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन