शराब तस्कर सहित नौ शराबी गिरफ्तार, पांच लीटर महुआ शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2024 7:28 PM
टेटियाबंबर थाना पुलिस ने रविवार को शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने जहां एक शराब तस्कर को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया.
मुंगेर. टेटियाबंबर थाना पुलिस ने रविवार को शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर पुलिस ने जहां एक शराब तस्कर को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं 8 शराबी को पुलिस ने हंगामा करते गिरफ्तार किया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टेटियाबंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि शराबी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. बरसंडा गांव के तस्कर धर्मेंद्र सिंह सिंह से 5 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि बिरजपुर गांव निवासी आदित्य कुमार, सनी यादव संजय मंडल, मुन्ना मंडल, प्रभाकर कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने खपड़ा गांव निवासी मिथिलेश यादव, निकेत कुमार, बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के लोडिया गांव निवासी राहुल कुमार, राकेश कुमार को गिरफ्तार किया. इसके खिलाफ थाने में संसोधित उत्पाद अभियान के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर न्यायालय भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










