मुंगेर में 196 प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड, डीआईजी ने ली सलामी

Updated:
विज्ञापन
मुंगेर में 196 प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड, डीआईजी ने ली सलामी

मुंगेर पुलिस केंद्र में आयोजित दीक्षांत परेड के दौरान मार्च पास्ट करते 196 प्रशिक्षु सिपाही

Munger Constable Parade: दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर राकेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षु सिपाहियों से सलामी ली. परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल, अनुशासन और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger Constable Parade: पुलिस केंद्र मुंगेर स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 196 प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत (पारण) परेड सोमवार को आयोजित की गई. पुलिस केंद्र मैदान में आयोजित समारोह में प्रशिक्षु सिपाहियों ने अनुशासित मार्च पास्ट और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया.

डीआईजी ने किया परेड का निरीक्षण

दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर राकेश कुमार ने परेड का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षु सिपाहियों से सलामी ली. परेड के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल, अनुशासन और दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया.

सलामी लेते डीआईजी राकेश कुमार.

सेवा जीवन में कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का दिया संदेश

अपने संबोधन में डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को सेवा जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में सभी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु हुए सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों को सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया. अधिकारियों ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई दी.

परिजनों में दिखा उत्साह

समारोह में एसपी इमरान मसूद सहित जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ. दीक्षांत परेड को लेकर प्रशिक्षु सिपाहियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. पुलिस केंद्र परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और गरिमा का माहौल बना रहा.

ALSO READ: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद ट्रेन पकड़ने पहुंचे अभ्यर्थियों से जमालपुर स्टेशन पर रही भारी भीड़

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन