छात्र संघ चुनाव को लेकर एमयू ने जारी किया मतदाता सूची, आठ अगस्त को मतदान

Updated at : 22 Jul 2024 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

वेबसाइट पर मतदाता सूची और चुनाव का गाइडलाइन किया गया अपलोड

विज्ञापन

वेबसाइट पर मतदाता सूची और चुनाव का गाइडलाइन किया गया अपलोड, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी अब तेज हो गयी है. इसके साथ ही अब छात्र संघ चुनाव को लेकर सभी प्रक्रियाएं भी आरंभ हो गयी है. इसे लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिये मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया. इसके अतिरिक्त चुनाव का गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है. इसमें विश्वविद्यालय द्वारा जहां अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी 20 पीजी विभाग के छात्र मतदाता सूची को अपलोड कर दिया गया है. वहीं कॉलेज के वेबसाइट पर संबंधित कॉलेज के स्नातक व पीजी के विद्यार्थियों का मतदाता सूची डाउनलोड कर दिया गया है. एमयू के छात्र संघ चुनाव कमेटी के संयोजक सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव के लिये अधिसूचना के अनुसार सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसमें पीजी विभागों के मतदाता सूची को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जबकि कॉलेजों के वेबसाइट पर कॉलेजवार मतदाता सूची को अपलोड कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर छात्र संघ चुनाव का गाइडलाइन भी अपलोड कर दिया गया है. विद्यार्थी, चुनाव के उम्मीदवार तथा शिक्षक अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय के वेबसाइट से छात्र स चुनाव के लिये मतदाता सूची को अपलोड कर सकते हैं.

आठ अगस्त को मतदान, 10 अगस्त को परिणाम

छात्र संघ चुनाव को लेकर सोमवार को मतदाता सूची का प्रकाशन किये जाने के बाद अब 30 जुलाई से नामांकन होगा. वहीं 1 अगस्त को नामांकन की स्क्रूटनी के बाद 2 अगस्त को नाम वापसी का मौका दिया जायेगा. इसके बाद 8 अगस्त को एमयू के 6 साल के कार्यकाल में पहली बार छात्र संघ चुनाव को लेकर वोट डाले जायेंगे, जबकि मतदान के बाद 10 अगस्त को विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव का परिणाम जारी किया जायेगा. हालांकि, छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदान में एमयू के अंतिम सत्रों के विद्यार्थी सहित पीएचडी के विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे. जबकि पीजी सत्र 2023-25 के कुल 845 मतदाता सहित कॉलेजवार सत्र 2022-25, सत्र 2023-27 तथा सत्र 2024-28 स्नातक के विद्यार्थी मतदान करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन