आज से खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज, कई सत्रों की आरंभ होगी शैक्षणिक प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

क्रिसमस और नये साल के अवकाश के बाद गुरुवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

विज्ञापन

मुंगेर . क्रिसमस और नये साल के अवकाश के बाद गुरुवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे. अवकाश कैलेंडर के अनुसार क्रिसमस व नये साल को लेकर 24 दिसंबर 2024 से ही एमयू व कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया था. वहीं अब नये साल में 2 जनवरी 2025 गुरुवार से विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे. इधर, विश्वविद्यालय खुलते ही कई सत्रों के लिये शैक्षणिक प्रक्रियाएं आरंभ होगी.

कल से भराया जायेगा स्नातक सेमेस्टर-1 का परीक्षा फॉर्म

एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों का विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 3 जनवरी से भराया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक प्रो अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग के विद्यार्थियों को अवकाश के बाद 3 जनवरी से 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी 5 जनवरी तक 600 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित करना अनिवार्य होगा.

कल से एलएलबी सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन

एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-5 में 3 दिसंबर से नामांकन लिया जायेगा. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्ल्यू प्रो भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थियों की नामांकन प्रक्रिया 3 से 14 जनवरी के बीच संचालित की जायेगी. नामांकन के पूर्व उक्त सत्र के विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

इस माह आरंभ हो सकती है कई सत्रों की परीक्षा

विश्वविद्यालय खुलने के बाद नये साल के जनवरी माह में एमयू कई सत्रों की परीक्षा आरंभ कर सकता है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. बता दें कि 26 दिसंबर को स्थगित हुए सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 16 जनवरी के बाद हो सकती है. जबकि इस माह के अंत तक विश्वविद्यालय सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 की परीक्षा भी आरंभ की जायेगी. इसके लिये सूचना जारी कर दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन