ePaper

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित जमीन की अधिग्रहण प्रक्रिया को ले 11 को बैठक

Updated at : 08 Mar 2026 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चिह्नित जमीन की अधिग्रहण प्रक्रिया को ले 11 को बैठक

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक साल पहले ही नौवागढ़ी मौजा में 19.98 एकड़ जमीन का चयन कर लिया है.

विज्ञापन

मुंगेर.

मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक साल पहले ही नौवागढ़ी मौजा में 19.98 एकड़ जमीन का चयन कर लिया है. वहीं अब जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर 11 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाले जिला भू-अर्जन की बैठक में चर्चा होगी. इस बैठक के लिए जिला प्रशासन ने कुलसचिव को पत्र भेजा है. हलांकि बैठक में भू-अर्जन से जुड़े अन्य मामलों की भी समीक्षा होगी.

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक एमयू के लिए चिह्नित जमीन के अधिग्रहण सहित भूअर्जन से संबंधित भूमि के जमाबंदी की स्थिति, खसराें के लिए अनुपलब्ध रैयतों का नाम उपलब्ध कराने, भू अर्जन कार्य में उपयोग के लिए ऑफलाइन एलपीसी निर्गत करने, एनएच-333बी से मुंगेर योग विद्यालय तक रिंग रोड परियोजना के आपत्तियों का निपटारा, मोकामा-मुंगेर ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे परियोजना में अगले माह से संभावित मुआवजा भुगतान आदि पर चर्चा की जाएगी.

एक साल पहले चह्नित जमीन की हुई थी घोषणा

22 मार्च 2025 को एमयू के दूसरे दीक्षांत समारोह के दौरान ही तत्कालीन कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खां ने नौवागढ़ी में एमयू के लिये 19.98 एकड़ जमीन चयनित किये जाने की घोषणा की थी. इसके बाद 22 सितंबर 2025 को चयनित जमीन के रैयतों के साथ जिला व विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनसभा भी की. हलांकि जमीन चयन की घोषणा के लगभग एक साल बाद भी अबतक एमयू के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पायी है. ऐसे में अब 11 मार्च को बैठक के दौरान एमयू के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन