दहेज प्रताड़ना का शिकार विवाहिता ने खाया ज़हर, फांसी लगाकर आत्महत्या, ससुराल वाले फरार!

Updated:
विज्ञापन

Dowry Death Munger: मुंगेर में 20 वर्षीय विवाहिता ने जहर खाकर फांसी लगा ली. मृतका के माता-पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी फरार हैं.

विज्ञापन

Dowry Death Munger: मुंगेर नया रामनगर थाना क्षेत्र के बरईचक पाटम में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने पहले जहर खा लिया. जिसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं विवाहित की मौत के बाद दिल्ली से मुंगेर पहुंचे मां व पिता ने ससुराल वालों पर ही पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है. जबकि विवाहिता की मौत के बाद से पूरा परिवार घर छोड़कर गायब हो गया है. इधर पुलिस द्वारा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Dowry Death Munger: ससुराल वाले फरार

बताया गया कि बरईचक पाटम निवासी उत्तम कुमारी की 20 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी ने रविवार की रात जहर खाकर फांसी लगा लि. जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. प्रियंका की मौत के बाद उसके पति उत्तम कुमार को छोड़कर अन्य लोग घर से गायब हो गये. जबकि दिल्ली में रहने वाले प्रियंका के पिता महेश मंडल के फोन पर सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Dowry Death Munger: दहेज उत्पीड़न का मामला

इधर मुंगेर पहुंचे प्रियंका के पिता महेश मंडल और मां रेणु देवी ने बताया कि साल 2021 में उन्होंने जमीन बेचकर उत्तम कुमार के साथ प्रियंका की शादी की थी. उत्तम कोई काम नहीं करता है. जबकि शादी के बाद से ही प्रियंका आये दिन फोन पर सास और पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किये जाने की बात कही जा रही थी. उन्होंने बताया कि दहेज को लेकर ही प्रियंका के सास, देवर और पति द्वारा पहले जहर खिलाकर और फिर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गयी. जबकि प्रियंका की हत्या के बाद पति, सास और देवर सभी घर छोड़कर फरार हो गये हैं.

Munger News in Hindi

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन