वेस्टर्न रेलवे में चल रहे कार्य को लेकर डाइवर्ट रूट से चलेगी कई ट्रेन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

डाइवर्ट रूट से चलेगी कई ट्रेन
विज्ञापन
जमालपुर
पश्चिम रेलवे के भुसावल और खंडवा रेल खंड के खंडवा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के सिलसिले में 22 जुलाई तक विभिन्न ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलने का निर्णय लिया गया है. पूर्व रेलवे कोलकाता के सीपीआरओ कौशिक मित्र ने बताया कि भागलपुर से जमालपुर होकर रवाना होने वाली 22948 अप भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस 15 और 18 जुलाई को डायवर्टेड रूट इटारसी, भोपाल, रतलाम, बड़ोदरा के रास्ते चलेगी और इस बीच उज्जैन, रतलाम और बड़ोदरा स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव होगा. वहीं सूरत से रवाना होने वाली 22947 डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस 16 और 20 जुलाई को बड़ोदरा, रतलाम, भोपाल, इटारसी के डायवर्टेड रूट से चलेगी और इस दौरान यह ट्रेन बड़ोदरा, रतलाम और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. इसके अतिरिक्त 03417 अप मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल एक्सप्रेस 14 और 21 जुलाई को डायवर्टेड रूट इटारसी, भोपाल, नागदा, रतलाम, बड़ोदरा के रास्ते उधना पहुंचेगी और यह ट्रेन उज्जैन, रतलाम और बड़ोदरा स्टेशनों पर रुकेगी. जबकि 03418 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस 16 और 23 जुलाई को डायवर्टेड रूट सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, नागदा, भोपाल और इटारसी के रास्ते डायवर्टेड रूट से चलेगी तथा यह ट्रेन बड़ोदरा, रतलाम और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










