भदौरा को 31 रनों से पराजित कर फाइनल में बनायी जगह
प्रखंड के भदौरा गांव में भदौरा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया. जिसमें लायंस क्रिकेट क्लब पहाड़पुर ने भदौरा को 31 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के भदौरा गांव में भदौरा क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया. जिसमें लायंस क्रिकेट क्लब पहाड़पुर ने भदौरा को 31 रनों से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस क्रिकेट क्लब पहाड़पुर की टीम निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रनों का लक्ष्य भदौरा के सामने रखा. जिसमे आकाश राजपूत ने 6 छक्के और 4 चौके की मदद से 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि सानू हिटमैन ने 3 छक्का और 2 चौके की मदद से 33 रनों का योगदान किया. भदौरा की तरफ से गेंदबाजी में गोलू और अंकित ने 2-2 विकेट चटकाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदौरा की टीम 8.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 71 रन पर ही ढेर हो गयी. भदौरा की तरफ से अंकित ने 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से सर्वाधिक 33 रन बनाये. पहाड़पुर की तरफ से गेंदबाजी में आनंद ने 4 विकेट और नीतीश ने 3 विकेट झटके. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पहाड़पुर के खिलाड़ी आकाश राजपूत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रंजन सिंह ने प्रदान किया. मैच के अंपायर सोहम कोहली एवं तुषाल थे. आंखों देखा हाल रंजन सिंह सुना रहे थे. स्कोरर सोनू थे. मौके पर कमेटी के सदस्य अभिजीत पटेल, वीरेंद्र पटेल, अविनाश कुमार समेत सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए