मुंगेर सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़, 50 अतिरिक्त बेड की हो रही व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

फोटो- प्री फेब्रिकेटेड में तैयार अतिरिक्त बेड | Prabhat Khabar Network

बाढ़ के बाद मुंगेर सदर अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जिससे बेड की कमी हो गई है। दस्त, डायरिया और अन्य बीमारियों के साथ-साथ प्रसव के लिए आने वाली गर्भवतियों की संख्या भी बढ़ी है।

विज्ञापन

मुंगेर. जिले में बाढ़ के बाद सदर अस्पताल में दस्त, डायरिया सहित विभिन्न बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं जिला मुख्यालय के आसपास के प्रखंडों में बाढ़ के कारण गर्भवतियों के अस्पताल पहुंचने की संख्या भी बढ़ गयी है. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में बेड की कमी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था शुरू कर दी है. आवश्यकता पड़ने पर इन बेडों पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक सप्ताह में दस्त-डायरिया के 80 मरीज भर्ती

बाढ़ के कारण सदर अस्पताल में दस्त और डायरिया समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. पिछले एक सप्ताह में सदर अस्पताल में दस्त और डायरिया के करीब 80 मरीज भर्ती हुए हैं. इसके अलावा प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में 20 से 25 नए मरीज इलाज के लिए भर्ती हो रहे हैं. इससे अस्पताल के इनडोर वार्डों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है.

एक सप्ताह में 44 गर्भवतियों का सी-सेक्शन

बाढ़ प्रभावित प्रखंडों से गर्भवतियों के सदर अस्पताल पहुंचने की संख्या भी बढ़ी है. पिछले एक सप्ताह में सदर अस्पताल में 44 गर्भवतियों का सी-सेक्शन के माध्यम से प्रसव कराया गया है. सी-सेक्शन की संख्या बढ़ने के कारण प्रसव वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है. इसका असर अस्पताल के अन्य वार्डों पर भी पड़ रहा है और उपलब्ध बेड कम पड़ने लगे हैं.

प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की तैयारी

अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इन बेडों का इस्तेमाल आवश्यकता के अनुसार मरीजों को भर्ती करने के लिए किया जाएगा. इससे मुख्य अस्पताल के वार्डों पर बढ़ रहे मरीजों के दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की मांग

अस्पताल प्रबंधक तौसीफ हसनैन ने बताया कि इनडोर मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल में बेड की कमी हो रही है. इसे देखते हुए प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने बताया कि वहां तैयार किए जा रहे अतिरिक्त वार्ड के संचालन के लिए सिविल सर्जन से 12 अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मियों की मांग की गयी है.

कर्मी मिलते ही शुरू होगा अतिरिक्त वार्ड

अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि अतिरिक्त स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध होने के बाद प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल में तैयार किए जा रहे वार्ड को शुरू कर दिया जाएगा. इससे बाढ़ के बीच बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त भर्ती क्षमता उपलब्ध होगी और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए बेड मिलने में सहूलियत होगी.

Also Read : बाढ़ के बीच दानापुर दियारा में जंगली सुअर का आतंक, महिला समेत दो पर हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन