कल से जेआरएस कॉलेज, जमालपुर में होगी एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 व 5 की परीक्षा

एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 व 5 की परीक्षा
फोटो कैप्शन – 10. मुंगेर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 की परीक्षा 1 जुलाई सोमवार से ली जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा जेआरएस कॉलेज, जमालपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1, 3 और 5 की परीक्षा 1 से 10 जुलाई के बीच ली जायेगी. जिसके लिए जेआरएस कॉलेज, जमालपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालय को एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया. जहां विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड ले सकते हैं. परीक्षा का शेड्यूल तिथि प्रथम पाली दूसरी पाली 1.7.2024 सेम-1 ज्यूरिसपुडेंसियल सेम-3 मुस्लिम लॉ 2.7.2024 सेम-5 सीपीसी एंड लिमिटेशन 3.7.2024 सेम-1 कास्टीट्यूशनल लॉ सेम-3 प्रोपर्टी लॉ 4.7.2024 सेम-5 लॉ ऑफ एविडेंस 5.7.2024 सेम-1 लॉ ऑफ कांट्रेक्ट सेम-3 लॉ ऑफ ट्रॉटस 6.7.2024 सेम-5 एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ 8.7.2024 सेम-1 मेरिटाइम लॉ सेम-3 बैंकिंग लॉ 9.7.2024 सेम-5 आईपीआर 10.7.2024 सेम-1 जनरल अंग्रेजी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




