ePaper

होली को लेकर नीशले पदार्थों के तस्करों की सक्रियता बढ़ी, लाखों का शराब, स्मैक व गांजा बरामद

Updated at : 25 Feb 2026 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
होली को लेकर नीशले पदार्थों के तस्करों की सक्रियता बढ़ी, लाखों का शराब, स्मैक व गांजा बरामद

खुलासा मुंगेर पुलिस की फरवरी महीने में नशीले पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी के दौरान बरामदगी से हुआ है.

विज्ञापन

मुंगेरमुंगेर में होली से पहले शराब व सूखे नशे की बड़ी खेप पहुंच रही है. नदी मार्ग, रेल मार्ग व सड़क मार्ग से नशीले पदार्थ को तस्करों द्वारा मुंगेर लाया जा रहा है. सूत्रों की माने तो पश्चिम बंगाल, झारखंड से सर्वाधिक अंग्रेजी शराब की खेप मुंगेर लाकर होली में खपाने के लिए डंप किया जा रहा है. जबकि मुंगेर के पहाड़ी जंगली इलाका धरहरा, हवेली खड़गपुर एवं दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ चुलाई शराब का निर्माण व तस्करी का धंधा जोड़ पकड़ लिया है. जिसे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तस्करी कर पहुंचाने का सिलसिला जारी है. इसका खुलासा मुंगेर पुलिस की फरवरी महीने में नशीले पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी के दौरान बरामदगी से हुआ है. इस महीने की सबसे बड़ी बरामदगी संग्रामपुर पुलिस ने की है. जिसने एक हइवा ट्रक में गिट्टी के नीचे छिपा कर लायी जा रही 478 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया था. जिसमें 4202.45 लीटर शराब की बरामदगी हुई है.

————————————————————-

पुलिस की कार्रवाई में फरवरी माह में पकड़ाये नशीले पदार्थ

———————————————————————

10 फरवरी : धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड थाना पुलिस ने तस्करी कर ले जा रहे एक मोटर साइकिल सवार को पकड़ा. जिसके पास से 120 लीटर महुआ चुलाई शराब पुलिस ने बरामद किया.

17 फरवरी : मुंगेर शहर के वासुदेवपुर थाना पुलिस ने शेरपुर पटवन बगीचा में छापेमारी कर 439.89 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया. इस मामले में शेरपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया.

17 फरवरी : हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने 12 लीटर केन वीयर व 21 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया. इस मामले में मुलकटांड कुशहरी के चिंटू मांझी व कन्हैया टोला निवासी सोनू साह को गिरफ्तार किया.

19 फरवरी : हरपुर पुलिस ने एक सीएनजी ऑटो से 45 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया. चालक तो फरार हो गया था, लेकिन एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

20 फरवरी : संग्रामपुर थाना पुलिस ने एक हाइवा पर लदे गिट्टी में छिपा कर रखे गये 478 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया. जिसमें कुल 4202.45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसमें पुलिस ने खगड़िया जिले के चालक अनोज यादव व उप चालक पवन कुमार को गिरफ्तार किया.

20 फरवरी : धरहरा थाना क्षेत्र के पचरूखी मोड़ के समीप उत्पाद पुलिस ने एक मोटर साइकिल को पकड़ा था. जिसके पास से 90 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद हुआ था.

20 फरवरी : जमालपुर थाना पुलिस ने फुलका निवासी जितेंद्र यादव को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा. इस दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक के पैकेट में 2.30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.

21 फरवरी : कोतवाली थाना पुलिस ने एक नंबर ट्रैफिक के पास से 15.090 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. जो शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची गांव निवासी नीतीश कुमार व अमर कुमार था.

21 फरवरी : मुंगेर शहर के वासुदेवपुर पुलिस ने चंडिका स्थान मुहल्ले में छापेमारी कर राजा कुमार व राहुल कुमार व राजा कुमार को गिरफ्तार किया. इसके पास से पुलिस ने 7 ग्राम स्मैक और 15 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल, डिजिटल तराजू, 4 पीस सीसीटीवी सेट बरामद किया हुआ था.

22 फरवरी : मुफस्सिल थाना पुलिस ने दरियारपुर निवासी दीपक कुमार को 19.8 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

– 23 फरवरी को जमालपुर थाना पुलिस ने रामपुर कॉलोनी क्षेत्र से स्मैक तस्कर मो शाहबाज उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया था. जिसके पास से 9 पुड़िया स्मैक बरामद किया गया था.

– 23 फरवरी को जमालपुर आरपीएफ ने गया-हावड़ा ट्रेन से 33 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. जिसमें कुल 26.4 लीटर विदेशी शराब थी. पुलिस ने इस मामले में बरियारपुर विजय नगर के मोनू कुमार व सोनू कुमार को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन