स्नातक सेमेस्टर-1 में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 6:34 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये 7 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 सहित सत्र 2023-27 बैकलॉग विद्यार्थियों के लिये 7 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में नियमित व बैकलॉग के कुल 39,137 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के नियमित तथा बैकलॉग सत्र के विद्यार्थियों को 5 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो चुकी है. वहीं वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को 7 दिसंबर तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक जहां नियमित कुल 35,043 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. वहीं बैकलॉग के कुल 4,094 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें नियमित के कला संकाय में कुल 30,913, विज्ञान संकाय में 4,814 तथा वाणिज्य संकाय में 316 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. जबकि बैकलॉग के कला संकाय में 3,436, विज्ञान संकाय में 639 तथा वाणिज्य संकाय में 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










