स्नातक सेमेस्टर-1 : दूसरे मैरिट लिस्ट में अबतक कुल 1,698 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन

Updated at : 19 Jun 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जून से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जून से सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर दूसरी मैरिट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं 22 जून को विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके बाद ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये दूसरा मैरिट लिस्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कुल 5,119 विद्यार्थियों का चयन किया गया है. वहीं दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये 15 जून शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 21 जून तक अपने संबंधित कॉलेज में नामांकन का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो जायेगी. उन्होंने बताया कि दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के पूर्व अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जबकि एससी/एसटी के छात्र-छात्राओं व सभी वर्ग की छात्राओं को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर वेरिफाय करते हुए रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा, जबकि 22 जून तक तीसरी मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसकी नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया संचालित की जायेगी. इधर उक्त सत्र के लिये दूसरे मैरिट लिस्ट में अबतक कुल 1,698 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 1,493, विज्ञान संकाय में 199 तथा वाणिज्य संकाय में 6 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जबकि पूर्व के पहले मैरिट लिस्ट को मिलाकर अबतक कुल 21,421 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 17,625, विज्ञान संकाय में 3,501 तथा वाणिज्य संकाय में 295 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन