स्नातक सेमेस्टर-1 में तीसरे मैरिट लिस्ट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि कल

Updated at : 24 Jun 2024 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक सेमेस्टर-1 में तीसरे मैरिट लिस्ट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी गयी है.

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से आरंभ कर दी गयी है. जिसके लिये तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित लगभग 1 हजार विद्यार्थियों को 26 जून तक नामांकन का समय दिया गया है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट जारी कर दी गयी है. जिसमें लगभग 1 हजार से अधिक बच्चों का चयन किया गया है. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि तीसरे मैरिट लिस्ट में काफी कम संख्या में विद्यार्थियों का चयन किया गया है. जिसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा तीसरे मैरिट लिस्ट में केवल दो दिन नामांकन का समय दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को 24 से 26 जून के बीच नामांकन का समय दिया गया है. जिसके लिये विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. वहीं तीसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में सभी मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 23,559 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 19,617, विज्ञान संकाय में 3,645 तथा वाणिज्य संकाय में 297 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन