स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज, अबतक कुल 38,983 एडमिशन

Updated at : 03 Jul 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया को दो दिनों के लिये विस्तारित कर दिया गया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया को दो दिनों के लिये विस्तारित कर दिया गया है. इसमें विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये 3 से 4 जुलाई के बीच का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. इसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन की तिथि से संबंधित सूचना जारी करेगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 38,983 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया को दो दिनों के लिये विस्तारित कर दिया गया है. इसमें उक्त सत्र के लिये 3 से 4 जुलाई के बीच विद्यार्थी पहले आओ, पहले पाओ के तर्ज पर नामांकन ले सकते हैं. वहीं इस दौरान पूर्व में नामांकन को लेकर आवेदन से वंचित विद्यार्थी भी नये आवेदन के साथ नामांकन ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. हालांकि, गुरुवार को कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापित कराने वाले विद्यार्थियों को शुक्रवार तक नामांकन शुल्क भुगतान करने का समय दिया जायेगा. डीएसडब्लू ने बताया कि गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उक्त सत्र के रजिस्ट्रेशन को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी की जायेगी. इधर, उक्त सत्र में तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत अबतक कुल 38,983 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. इसमें कला संकाय में 33,419, विज्ञान संकाय में 5,166 तथा वाणिज्य संकाय में 398 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन