बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश शोभायात्रा

Published by : ANAND KUMAR Updated At : 04 May 2026 11:12 PM

विज्ञापन

नगर के मुलुकटांड़ स्थित बड़ी काली मंदिर के समीप नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर.

नगर के मुलुकटांड़ स्थित बड़ी काली मंदिर के समीप नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. वैदिक विधान के साथ पूजन के बाद धर्मानुरागी महिला और कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर बड़ी काली मंदिर से शोभायात्रा निकाली, जो पंचबदन शिव मंदिर, तारापुर मुख्य मार्ग से गुजरते हुए लोगों में धार्मिक अलख जगाते हुए मंदिर पहुंची. जहां बजरंगबली की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ. इसके उपरांत 24 घंटे का अखंड रामधुन का धार्मिक संकीर्तन प्रारंभ हुआ. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधुन समाप्ति के उपरांत भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा. रामधुन में राम दरबार की झांकी एवं विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. शोभायात्रा में नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, वार्ड पार्षद विक्की रॉय, निरंजन मिश्रा, नितेश मिश्रा, यज्ञ मंडप यजमान शंकर मंडल, रंजीत मंडल, सिपाही मंडल, चंदन मंडल, ललित मंडल, संतोष ठाकुर, मुन्ना मंडल, धर्मवीर मंडल सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन