जमालपुर स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार पर बह रहा नाले का पानी, श्रावणी मेला में कांवरियों को हो रही परेशानी
मुख्य प्रवेश व निकास द्वार पर नाले के पानी से गुजरते यात्री.
Shravani Mela : जमालपुर रेलवे स्टेशन का मुख्य प्रवेश द्वार श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है. बारिश और नाली का गंदा पानी स्टेशन परिसर में दो फीट तक जमा है. रेलवे के विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावों पर सवाल उठ रहे हैं.
Shravani Mela : श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में कांवरिये सुल्तानगंज जाने के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं. स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर लंबे समय से बारिश और नाली का गंदा पानी जमा है. इसके कारण श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर स्टेशन परिसर में प्रवेश करना पड़ रहा है.
स्पीड ब्रेकर बना जलजमाव की वजह
स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार स्टेशन परिसर के प्रवेश मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती. इससे करीब दो फीट तक गंदा पानी जमा रहता है, जो यात्रियों और कांवरियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है.
रेलवे के दावों पर उठे सवाल
यात्रियों का कहना है कि रेलवे विश्वस्तरीय सुविधाएं और 30 मिनट में सफाई का दावा करता है. श्रावणी मेला को लेकर भी विशेष तैयारियों की बात कही गई थी, लेकिन स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर जलजमाव इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबाधाम की यात्रा शुरू होने से पहले ही उन्हें गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.
जांच के बाद होगा समाधान
मामले को लेकर मालदा मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि स्टेशन परिसर में जलजमाव की शिकायत की जांच कराई जाएगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय कुमार गुप्ता
विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










