रेल पुलिस ने अगस्त में 23 आरोपितों को भेजा जेल, 51 लीटर विदेशी और 49 लीटर देसी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

फोटो- वार्ता करते रेल पुलिस अधीक्षक | Prabhat Khabar Network

रेल पुलिस ने अगस्त महीने में अपराध पर नकेल कसी। 23 आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ ही 51 लीटर विदेशी और 49 लीटर देसी शराब बरामद की गई। नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान में 200 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त हुई।

विज्ञापन

मुंगेर, जमालपुर. रेल पुलिस जिला मुख्यालय जमालपुर में शनिवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने की. गोष्ठी में अगस्त महीने के दौरान रेल जिला क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की गयी. एसपी ने बताया कि अगस्त में विभिन्न मामलों में 23 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, जबकि 17 वारंट का निष्पादन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज

रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अगस्त महीने में मद्य निषेध अधिनियम के तहत सात कांड प्रतिवेदित किये गये. कार्रवाई के दौरान करीब 51 लीटर विदेशी शराब और 49 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. शराब बरामदगी के मामलों में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

विशेष अभियान में 43 मोबाइल और 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

अगस्त में चलाये गये विशेष अभियान के दौरान रेल पुलिस को अन्य मामलों में भी सफलता मिली. अभियान के तहत 43 मोबाइल फोन और 200 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किये गये. पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी विशेष अभियान जारी रखने की बात कही.

अपराध नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा

अपराध गोष्ठी में रेल जिला क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों, वारंट निष्पादन और आरोपितों की गिरफ्तारी समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गयी. रेल पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

रेल पुलिस के अधिकारी रहे मौजूद

अपराध गोष्ठी में जमालपुर के रेल अंचल पुलिस निरीक्षक उमेश प्रसाद, झाझा की प्रमिला कुमारी, डीसीबी शाखा के इंतखाब अहमद, हिंदी शाखा के महेंद्र प्रसाद यादव, भागलपुर के थानाध्यक्ष नसीम अहमद, जमालपुर के स्वराज कुमार, झाझा के मधुसूदन पासवान, किऊल के वीरेंद्र कुमार, जमुई के श्रवण कुमार, शेखपुरा के अजीत कुमार और बड़हिया के शिव शंकर कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन