10 जुलाई को जमालपुर वासियों को मिलेगा ओपन जिम का तोहफा, सीढ़ी घाट का भी होगा शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन

ओपन जिम का निरीक्षण करती मुख्य पार्षद पार्वती देवी

Jamalpur Open Gym : काली पहाड़ी की तराई में तैयार ओपन जिम का करेंगी मुख्य पार्षद पार्वती देवी लोकार्पण, छठ पूजा से पहले ऊपरी नहर पर बनेगा सीढ़ी घाट

विज्ञापन

जमालपुर (मुंगेर) विजय कुमार गुप्ता

आपके शहर में

विज्ञापन

Jamalpur Open Gym : जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को 10 जुलाई को नई सौगात मिलने जा रही है. काली पहाड़ी की तराई में प्राकृतिक वातावरण के बीच नगर परिषद द्वारा तैयार ओपन जिम का लोकार्पण मुख्य पार्षद पार्वती देवी करेंगी. इसी अवसर पर काली पहाड़ी ऊपरी नहर पर बनने वाले सीढ़ी घाट का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिससे आगामी छठ पूजा तक श्रद्धालुओं को नई सुविधा मिलने की उम्मीद है.

प्राकृतिक वातावरण में तैयार हुआ ओपन जिम

नगर परिषद द्वारा काली पहाड़ी की तराई में बनाए गए इस ओपन जिम का निर्माण ऐसे स्थान पर किया गया है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं. स्वच्छ और शुद्ध वातावरण के बीच लोगों को आधुनिक फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को विकसित किया गया है.

जिम में लगाई गईं आधुनिक मशीनें

ओपन जिम में ट्विस्टर, सोल्जर व्हील, साइकिल, बॉडी शेपर, एलिप्टिकल एक्सरसाइजर, लेग प्रेस, सीटेड चेस्ट प्रेस, जॉगर, टू-सीटर सी-सॉ और स्लाइड जैसी आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं. इनका उपयोग सभी आयु वर्ग के लोग नि:शुल्क कर सकेंगे.

करीब 10 लाख रुपये की लागत से तैयार परियोजना

मुख्य पार्षद पार्वती देवी ने शुक्रवार को ओपन जिम का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है.नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने बताया कि जिम में लगी मशीनों पर लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि फुटपाथ, बाउंड्री और अन्य आधारभूत संरचनाओं पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है.

छठ पूजा से पहले मिलेगा सीढ़ी घाट

Jamalpur Open Gym : कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई को मुख्य पार्षद पार्वती देवी ओपन जिम का लोकार्पण करने के साथ ही काली पहाड़ी की ऊपरी नहर पर सीढ़ी घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेंगी. उन्होंने कहा कि आगामी छठ पूजा से पहले युद्धस्तर पर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि छठ व्रतियों को सुरक्षित और बेहतर घाट की सुविधा मिल सके.निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद आलोक कुमार, कैलाश सिंह, सोनू मंडल, सहायक अभियंता विवेक कुमार तथा योजना सहायक प्रेम शंकर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ALSO READ: मुंगेर जेल में बंद मनीष की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन