ePaper

जमालपुर-भागलपुर डेमू पैसेंजर साढ़े चार घंटे विलंब से हुई रवाना

Updated at : 09 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

जमालपुर से होकर गुजरने वाली न केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है, बल्कि डेमू पैसेंजर ट्रेन भी लेट चल रही है.

विज्ञापन

जमालपुर. जमालपुर से होकर गुजरने वाली न केवल मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन विलंब से हो रहा है, बल्कि डेमू पैसेंजर ट्रेन भी लेट चल रही है. इसी सिलसिले में शुक्रवार की रात्रि लगभग 4:30 घंटे विलंब से जमालपुर-भागलपुर डेमू पैसेंजर ट्रेन जमालपुर से भागलपुर के लिए रवाना हुई. जानकारी के अनुसार 03460 डाउन जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन को जमालपुर से संध्या 18:55 बजे रवाना होना था, परंतु यह ट्रेन लगभग 4 घंटे 23 मिनट विलंब से चलकर 23:20 बजे रात में भागलपुर के लिए रवाना हुई. इसी प्रकार 03633 अप देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 21:20 बजे से लगभग 3:45 घंटे विलंब से चलकर मध्य रात्रि 12:05 बजे जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन भी अपने निर्धारित समय रात्रि 23:40 बजे से लगभग 2 घंटे विलंब से चलकर मध्य रात्रि 1:35 बजे जमालपुर पहुंची. जानकारी में बताया गया की 03480 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन भी लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों में 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:45 बजे के बजाय 7:56 बजे जमालपुर आई. 15658 अप कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल भी एक घंटा लेट चली. जबकि 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:52 बजे के बजे अपराह्न 12:05 बजे जमालपुर पहुंची. 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शनिवार को अनिश्चित विलंब से चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे है. परंतु यह ट्रेन लगभग 10 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर संध्या 19:20 बजे जमालपुर पहुंची. इतना ही नहीं 15657 डाउन दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल भी अपने निर्धारित समय संध्या 18:10 बजे से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन