नरहर नदी में बन रहे छठ घाट में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
नरहर नदी में बन रहे छठ घाट में बरती जा रही अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

नरहर नदी में 15वीं वित्त योजना से लगभग 12 लाख की राशि से बन रहे छठ घाट में व्यापक स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है.

विज्ञापन

संग्रामपुर. यूं तो सरकारी योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता का मामला हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार प्रखंड के ददरीजाला पंचायत के खम्हार मुसहरी के समीप नरहर नदी में 15वीं वित्त योजना से लगभग 12 लाख की राशि से बन रहे छठ घाट में व्यापक स्तर पर अनियमितता बरती जा रही है, इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है. ग्रामीण बलराम सिंह, वीरेंद्र कुमार, जनार्दन दास, संजीव सिंह, संतोष सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि छठ घाट का निर्माण नदी के बीच बहाव क्षेत्र में कराया जा रहा है. उनका कहना है कि बरसात के दिनों में तेज जलधारा से घाट के बह जाने की आशंका है, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के मुखिया पिंटू मंडल द्वारा छठ घाट के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. जिससे कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित छठ घाट से महज पांच से दस घरों को ही लाभ मिलेगा, जबकि इसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत के अधिकांश महादलित टोलों में अबतक कोई ठोस विकास योजना लागू नहीं की गयी है और वहां के लोगों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है. इस संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम कुमार भारती ने बताया कि योजना की जानकारी है, लेकिन स्थल का निरीक्षण नहीं किया गया है. स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन